छात्रावासों मे प्रवेशित छात्रों की जानकारी अब पोर्टल पर

बलौदाबाजार, 20 अगस्त 2026/sns/- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों मे निवासरत छात्रावासी छात्र-छात्राओं का पंजीयन विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल ीजजचेरू//ीउेजतपइंस.बह.दपब.पद में किया गया है। पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उक्त पोर्टल में प्रवेशित समस्त छात्र छात्राओं की जानकारी को पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित किया जाएगा। पोर्टल के विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट मेनू में क्लिक कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। समस्त संस्था मे प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी एवं हर माह की उपस्थिति पोर्टल में प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही उक्त पोर्टल में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी ष्नया क्या हैष् टैब में क्लिक कर प्राप्त की जा सकती है।

About The Author