मतदाता जागरूकता के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में ईएलसी का गठन

राजनांदगांव, 21 अगस्त 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए महाविद्यालयों एवं उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के गठन किया जाएगा। साथ ही संबंधित संस्थान के किसी अधिकारी को ईएलसी के नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ाने एवं युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोडऩे के लिए ईएलसी के नोडल अधिकारी एवं क्लब के सदस्यों के माध्यम से विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

About The Author