अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर अम्बिकापुर में होगा सद्भावना हॉकी मैच

अम्बिकापुर, 24 अगस्त 2026/sns/-  खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 29 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से खेल दिवस का आयोजन शास. पीजी कॉलेज परिसर के हॉकी खेल ग्राउण्ड में किया जा रहा है। इस अवसर पर सद्भावना हॉकी मैच महिला/पुरुष का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 27 अगस्त 2026 सायं 04ः00  बजे तक पंजीयन कर सकते हैं।

About The Author