सुकमा जिले में अब तक 787.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
सुकमा, 24 अगस्त 2026/sns/- भू-अभिलेख अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 1249.2 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 913.9 मिलीमीटर, जगरगुण्डा तहसील में 852.3 मिलीमीटर, कोंटा तहसील में 729.6 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 699.6 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 675.1 मिलीमीटर और तोंगपाल तहसील में 392.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार सुकमा जिले में अब तक 787.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस मानसून सत्र जिले में 1409.5 मिलीमीटर औसत वर्षा संभावित है।
वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 24 अगस्त को सर्वाधिक वर्षा जगरगुण्डा तहसील में 113.3 मिलीमीटर, सुकमा तहसील में 92.0 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 90.4 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 60.2 मिलीमीटर, छिंदगढ़ तहसील में 40.5 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 25.5 मिलीमीटर और कोंटा तहसील में 8.0 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस प्रकार 61.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।