राखी के धागे में विश्वास अपार बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार

अम्बिकापुर, 25 अगस्त 2026/sns/-  महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ पर्व एवं त्योहार भी उत्साहपूर्वक मना रही हैं। रक्षाबंधन पर्व से पहले योजना की 31वीं किस्त मिलने से लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत झुमरपारा की रहने वाली सरिता राजवाड़े के परिवार में भी खुशी का माहौल है।

सरिता राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भैया द्वारा 31वीं किस्त की राशि जारी किए जाने से उन्हें बहुत खुशी हुई है। रक्षाबंधन जैसे पर्व से पहले आर्थिक सहायता मिलने से अब वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीदकर त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मना सकेंगी।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से इस बार वे भी अपने भाई के लिए अपनी पसंद की राखी और मिठाई खरीद सकेंगी तथा उन्हें उपहार भेंट कर सकेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि त्योहार की खुशियों को और बेहतर ढंग से मनाने का अवसर भी लेकर आई है।

सरिता राजवाड़े ने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी मददगार साबित हो रही है। इससे उन्हें परिवार के बच्चों के पालन-पोषण, घरेलू आवश्यकताओं और आजीविका से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है। नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से परिवार के खर्चों को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है और छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा मिलता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचने से वे अपनी जरूरतों और परिवार की प्राथमिकताओं के अनुसार राशि का उपयोग कर पा रही हैं। इससे उनमें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना भी मजबूत हो रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीदने में करेंगी, वहीं परिवार की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में भी यह राशि सहायक होगी।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
सरिता राजवाड़े ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “राखी के इस पावन पर्व पर विष्णु भैया ने बहनों को आर्थिक संबल देकर खुशियों का उपहार दिया है।”

About The Author