सीएम हेल्पलाइन से दिव्यांग सौरभ का हुआ आधार अपडेटघर पहुंचकर टीम ने किया समस्या का समाधान
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अगस्त 2026/sns/-सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से दर्ज शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए जिला प्रशासन ने दिव्यांग सौरभ केशरवानी के घर पहुंचकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध कराई। सारंगढ़ के धरम गली, मकान नंबर 261 निवासी दिव्यांग सौरभ केशरवानी आधार कार्ड में मोबाईल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी की गई। घर पर ही समस्या का समाधान होने से सौरभ बेहद खुश हुए।
सौरभ केशरवानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की यह पहल आम नागरिकों के लिए काफी उपयोगी है। उन्होंने कहा, “मैं दिव्यांग होने के कारण केंद्र तक नहीं जा पा रहा था। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में केवल एक कॉल करने पर मेरे घर आकर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया गया। इससे मैं बहुत खुश हूं।” सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित समाधान की यह पहल सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।