शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष ने ली उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक

बलौदाबाजार,8 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने संयुक्त जिला कार्यालय सभागार में कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
अध्यक्ष ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छोटे रकबे वाले किसानों को उद्यानिकी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी किसनो को देने हेतु विकासखंड स्तर पर पर्याप्त प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया।उन्होंने पटेल समाज एवं अन्य उद्यानिकी कृषकों से विस्तृत चर्चा की। उद्यान विकास अधिकारी ने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय अनुदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उद्यानिकी कृषक धनेश्वर निषाद ने बताया कि आधा एकड़ में मूली की खेती कर 2 से 2.50 लाख लाभ प्राप्त हुआ तथा कृषक चुलेश्वर पटेल ने बताया कि आधुनिक तकनीक ड्रीप प्रतिस्थापन कर अदरक की खेती से प्रति हेक्टेयर 8 टन उत्पादन लिया गया है एवं अन्य कृषकों के द्वारा ग्राफ्टेड बैगन, टमाटर मिर्च, भिण्डी की खेती से प्राप्त लाभ से अवगत कराया गया।

About The Author