पलारी विकास योजना प्रारूप का हुआ प्रकाशन
बलौदाबाजार, 8 सितम्बर 2026/sns/- कसडोल विधायक संदीप साहू ने सोमवार को पलारी विकास योजना (प्रारूप) 2041 के प्रकाशन का फीता काटकर शुभांरभ किया। पलारी विकास योजना में पलारी सहित कुल 11 ग्रामों को शामिल किया गया है। विधायक श्री साहू ने पलारी विकास योजना के महत्व को बताते हुए आम जनता से अपील किया कि मानचित्र का अवलोकन कर आपत्ति सुझाव दर्ज करा सकते है। 2041 तक 60,000 (साठ हजार) जनसंख्या को आधार मानकर विकास योजना तैयार किया गया है जिसमें आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक पीएसपी एवं अन्य उपयोग हेतु भूमि आरक्षित की गयी है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, उपाध्यक्ष बंटी वर्मा, उप संचालक बी.एल. बांधे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज बंजारा एवं गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक/34/फोटो