जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव
जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/sns/- पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग से ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह वृहद पौधारोपण समारोह कल गुरुवार 10 सितम्बर को प्रातः 8ः30 बजे कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के सामने आयोजित होगा
इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य मंत्री श्री अरुण साव होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंच साझा करेंगे।
समारोह में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण सिहं देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप, इन्द्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शरद अवस्थी, नगर पालिक निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मण्डावी सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। इस महाअभियान में नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों से शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।