पालना सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 10 सितम्बर 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत संचालित पालना केन्द्र पुलिस लाईन उर्दना वार्ड क्रमांक 46 नगर पालिका निगम क्षेत्र रायगढ़ में कार्यरत पालना केन्द्र सहायिका के त्याग पत्र दिए जाने से रिक्त पालना सहायिका के पद पूर्ति हेतु 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में इच्छुक आवेदिका महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल  aww.e-bharti.in में ऑनलाईन आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

About The Author