सुकमा के तोंगपाल में महज 48 घंटे में बना निवास प्रमाण पत्र

सुकमा, 11 सितम्बर 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों तक सुशासन और त्वरित नागरिक सेवाओं की पहुंच जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगी है। सुकमा जिले के ग्राम इंडजेपाल निवासी हिरमा (पिता लक्का) के लिए यह सुशासन तब बड़ी राहत बनकर सामने आया, जब उनके स्कूली बच्चों का निवास प्रमाण पत्र महज दो दिनों के भीतर बनकर तैयार हो गया। प्राथमिक शाला ढोढरेपाल में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षणिक भविष्य और छात्रवृत्ति के लिए यह दस्तावेज बेहद जरूरी था, जिसे लेकर पहले भटक रहे हिरमा को प्रशासन की तत्परता से त्वरित समाधान मिला।
 हिरमा बताते हैं कि पूर्व में तकनीकी पेच और जानकारी के अभाव में वे परेशान थे, लेकिन तोंगपाल तहसील कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र (सेवा सेतु) पहुंचते ही तस्वीर बदल गई। वहां के कर्मचारियों ने बेहद संवेदनशीलता और सरल तरीके से उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। हिरमा ने जैसे ही 31 अगस्त को आवेदन जमा किया, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तय समय-सीमा से पहले ही 2 सितंबर को प्रमाण पत्र जारी कर दिया। बिना किसी बिचौलिए या अनावश्यक चक्कर के मात्र 48 घंटे में काम पूरा होना जिला प्रशासन की कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
त्वरित प्रशासनिक मदद से गदगद हिरमा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों की आगे की पढ़ाई और शासकीय छात्रवृत्ति पाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। शासन की श्सेवा सेतुश् व्यवस्था दूर-दराज के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की मजबूरी खत्म हुई है और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंच रहा है।

About The Author