राम राज युवा संगठन ने विधि-विधान से की श्री गणेश जी की स्थापना
राम राज युवा संगठन ने विधि-विधान से की श्री गणेश जी की स्थापना
रायपुर। न्यू चंगोराभाठा, शिव नगर में राम राज युवा संगठन द्वारा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में स्थापना की गई। स्थापना कार्यक्रम में आचार्य श्री चित्रेश शर्मा जी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ गणेश जी की स्थापना संपन्न कराई।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक श्री प्रितेश देवांगन जी, अध्यक्ष भावेश डांगे जी सहित समिति के सदस्य कोमल ध्रुव, गिरीश देवांगन, दमन देवांगन, फलेंद्र ध्रुव, शिवा शिंदे, राहुल निर्मलकर, माही देवांगन एवं भावेश देवांगन सहित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों ने भगवान श्री गणेश जी की आरती कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। गणेश उत्सव को लेकर शिव नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
गणपति बप्पा मोरया! 🚩🙏