जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा IX एवं XI में लेटरल एंट्री  के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

अम्बिकापुर, 16 सितम्बर 2026/sns/-   वोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा IX एवं XI में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST-2027) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय, अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान सत्र में कक्षा VIII एवं X में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी कक्षा IX एवं XI में प्रवेश के लिए LEST-2027 में शामिल होने हेतु आवेदन कर सकते हैं। जिले के शासकीय, अशासकीय एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने तथा आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थी आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रक्रिया संबंधित पोर्टल पर देख सकते हैं। कक्षा IX के लिए आवेदन   cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा XI के लिए  cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर किया जा सकता है।

About The Author