सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान
अम्बिकापुर, 18 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा वनमण्डल द्वारा बाँसबाड़ी वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 2580 में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रकृति, पर्यावरण तथा वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जनप्रतिनिधियों, आमजनों एवं वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा प्लास्टिक एवं अन्य कचरे की सफाई की गई तथा आमजन को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सरगुजा वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल, प्रशिक्षु आईएफएस श्री कुणाल मिश्रा, रेंजर आशीष देवांगन तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।