संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान हेतु 5 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
बलौदाबाज़ार, 21 सितंबर 2026/sns/- संचालनालय, संस्कृति एवं पुरातत्व, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए राज्य शासन द्वारा स्थापित विभिन्न सम्मानों हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इस वर्ष संस्कृति विभाग द्वारा कुल 13 सम्मान प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 12 राज्य स्तरीय सम्मान एवं 1 राष्ट्रीय अलंकरण शामिल है।सम्मान हेतु 5 अक्टूबर 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है।
इन सम्मानों के माध्यम से हिन्दी एवं क्षेत्रीय साहित्य, शास्त्रीय एवं लोक संगीत, लोक एवं पंथी नृत्य, पंडवानी, लोक नाट्य एवं शिल्प, रंगकर्म तथा हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा सहित विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानों में पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान, दाऊ मंदराजी सम्मान, चक्रधर सम्मान, देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार, हबीब तनवीर सम्मान, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान, खुमान साव सम्मान, किशोर साहू सम्मान, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान, किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण, डॉ. तीजन बाई राज्य सम्मान सहित अन्य सम्मान शामिल हैं।
इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था निर्धारित प्रपत्र में अपनी प्रविष्टि 5 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय, संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व, द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर-492002 में जमा कर सकते हैं।सम्मानों से संबंधित विस्तृत नियम एवं आवेदन प्रपत्र संस्कृति विभाग की वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध हैं।