पक्के घर से बदली जिंदगी, हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं संगीता कश्यप शासकीय योजनाओं

जांजगीर-चांपा, 21 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सेवा की कहानी’ और ‘कहानी बदलाव की’ पहल के माध्यम से जिले में शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और उनके आत्मनिर्भरता के सफर की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। ग्राम पंचायत अमोरा की श्रीमती संगीता कश्यप की कहानी भी ऐसे ही बदलाव की कहानी है। योजनाओं से मिले सहयोग और महिला समूह से जुड़ाव ने संगीता के आत्मविश्वास को नई मजबूती दी है। कभी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाली संगीता अब अपने हुनर और मेहनत के बल पर परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान दे रही हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिला पक्का घर उनके परिवार के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा लेकर आया। वहीं उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, रोजगार गारंटी योजना से 90 दिवस का रोजगार और महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली आर्थिक सहायता ने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में संबल दिया। इन सुविधाओं के साथ संजीवनी महिला समूह से जुड़ने के बाद संगीता ने अपने हुनर को आजीविका से जोड़ते हुए सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू किया।
पक्के घर के साथ मिला सुरक्षा और सम्मान का एहसास
श्रीमती संगीता कश्यप के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का घर उनके जीवन में आए महत्वपूर्ण बदलाव का आधार बना। पहले आवास को लेकर परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पक्का घर मिलने से परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाना मिला तथा जीवन में स्थायित्व आया। घर के साथ शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी परिवार तक पहुंचा।
महिला समूह से जुड़ीं, हुनर को बनाया रोजगार
संगीता के जीवन में बदलाव केवल सुविधाओं तक सीमित नहीं रहा। संजीवनी महिला समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपने हुनर को आजीविका से जोड़ने का अवसर मिला। अब वे गांव में सिलाई मशीन के माध्यम से सिलाई-कढ़ाई का काम कर रही हैं। घर के नजदीक रहकर काम करने की सुविधा से वे परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपनी आय अर्जित कर पा रही हैं। धीरे-धीरे अपने काम को आगे बढ़ाते हुए संगीता आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। सिलाई-कढ़ाई के काम को और आगे बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि करने के साथ वे ‘लखपति दीदी’ बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही हैं। उनके लिए यह केवल अधिक आय का लक्ष्य नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने और परिवार के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार करने की दिशा में एक कदम है।
श्रीमती संगीता कश्यप की कहानी बताती है कि शासकीय योजनाओं से मिलने वाली सुविधाएं जब व्यक्ति के अपने प्रयास और हुनर से जुड़ती हैं, तो बदलाव की राह और मजबूत होती है। पक्का घर, गैस कनेक्शन, शौचालय, रोजगार और आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा, वहीं महिला समूह से जुड़ाव ने संगीता को अपने हुनर को आजीविका में बदलने का अवसर दिया। श्रीमती संगीता कश्यप ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभ और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About The Author