पीएम जनमन से सरजू बैगा के परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना
मुंगेली, 21 सितंबर 2026/sns/- शासन की पीएम जनमन के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को पक्का आवास सहित बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम परसवारा के सरजू बैगा के परिवार के लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत मिला पक्का मकान खुशियों और सुरक्षा का नया आधार बना है। वर्षों से कच्चे मकान में रहने वाले सरजू बैगा का परिवार अब पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सुकून भरा जीवन जी रहा है। सरजू बैगा ने बताया कि पहले उनका मकान कच्चा होने के कारण बरसात का मौसम उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा होता था। बारिश होने पर छत से पानी टपककर घर के अंदर गिरता था। कई बार घर के सामान को भी सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता था।
कच्चे मकान के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के घर में आने का डर भी हमेशा बना रहता था। बारिश के दिनों में परिवार को हर समय अनहोनी की चिंता सताती रहती थी। अब पीएम जनमन के तहत पक्का मकान मिलने से सरजू बैगा के परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हो गई है। मजबूत छत और पक्की दीवारों वाले नए घर ने परिवार को बारिश और मौसम की परेशानियों से सुरक्षा दी है। अब उन्हें छत से पानी टपकने और सांप-बिच्छू के डर के बीच रात गुजारने की चिंता नहीं रहती। सरजू बैगा के लिए यह आवास सिर्फ ईंट और सीमेंट से बना मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का मजबूत आधार है।