आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर 23 सितम्बर को
राजनांदगांव, 21 सितम्बर 2026/sns/- 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ्य कल के लिए आयुर्वेद थीम पर 23 सितम्बर 2026 को सुबह 9 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक आयुष पॉलीक्लीनिक परिसर दीनदयाल नगर राजनांदगांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में महिला विशेषज्ञ चिकित्सक एवं शल्य चिकित्सक, नेत्र रोग चिकित्सक, आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। शिविर में बीपी, शुगर की जांच की जाएगी तथा उपचार की व्यवस्था रहेगी। एनोरेक्टल (गुदमत) रोगों, पाईल्स फिशर फिस्टुला के मरीजों की विशेष जांच की जाएगी। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ लेने की अपील की गई है।