पीएम श्री विद्यालयों में संगीत शिक्षक की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 21 सितम्बर 2026/sns/- समग्र शिक्षा अंतर्गत रायगढ़ जिले के 09 पीएम श्री विद्यालयों में संगीत शिक्षक की नियुक्ति निश्चित मानदेय के आधार पर 31 मार्च 2027 तक की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 29 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्र का प्रारूप जिला प्रशासन की एनआईसी वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर उपलब्ध है।