सेवा मेरा योगदान अंतर्गत 23 से 25 सितम्बर तक होंगे विविध कार्यक्रम

बलौदाबाजार, 21सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत 23 से 25 सितम्बर तक जिले मे विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम आयोजन की तैयारी की जा रही है।

इसके अंतर्गत सेवा एवं स्वच्छता अंतर्गत लोगों से वस्त्र दान कराकर जरूरतमंदो को वितरित किया जाएगा। इसके साथ है। पॉलिटेक्निक,आईटीआई मे कौशल ज्ञान दान, विद्या दान एवं शिक्षा सहयोग, हरित छत्तीसगढ़ अंतर्गत 20000 पौधरोपण, सामाजिक सुरक्षा एवं जागरूकता अंतर्गत बिहान सामूह के द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

स्वच्छता के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के साथ -साथ नगरीय निकयों मे भीं जनसहभागिता के साथ साफ- सफाई किया जाएगा।

About The Author