‘नमो सेवा गाथा’: खोलवा में ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी का संदेश
कवर्धा, 21 सितंबर 2026/sn/s- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले में विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सहसपुर लोहारा विकासखंड के खोलवा संकुल अंतर्गत खोलवा कटोरी में ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय खुलवा के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया।
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों ने सराहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सहज एवं रोचक तरीके से लोगों को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़ने तथा समाज के विकास में अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में खुलवा के सरपंच प्रतिनिधि श्री रूपेंद्र धुर्वे, सोनझरी सरपंच श्री साहेब लाल साहू, दुल्लापुर सरपंच श्री बलराम पटेल, सोसाइटी समिति अध्यक्ष श्री अघंन लाल साहू, श्री कृष्णा राम जांघेल, थाना प्रभारी सिंघानपुरी जंगल श्री राजेश चंद्र, थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा श्री मनीष मिश्रा, ग्राम पंचायत भट्ठेला टोला के सरपंच श्री शिव गंधर्व, श्री बैतल साहू, श्री संजय साहू, श्री युवराज साहू, जिला मिशन समन्वयक श्री विनोद श्रीवास्तव, संकुल समन्वयक श्री मारकंडे साहू, प्रधान पाठक खुलवा श्री मनोज साहू, श्री राजू साहू, श्री गोविंद साहू एवं श्री चैन सिंह साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा की भावना विकसित होती है। साथ ही ग्रामीणों को भी सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक विद्यार्थियों की प्रतिभा के साथ-साथ सेवा और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।