मृतक के परिजनों को मिली 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 21 सितंबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 01 नयापारा दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग निवासी पूर्णिमा बाई कौशल (उम्र 40 वर्ष) की 19 अगस्त 2025 को इंदिरा नगर नयापारा दुर्ग में खेत में कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम कातरो थाना उतई तहसील व जिला दुर्ग निवासी चन्द्रकला साहू (उम्र 55 वर्ष) की 19 अगस्त 2025 को खेत में निदाई करने के दौरान अधिक बारिश होने तथा आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी। वहीं वार्ड नं. 21 ढांचा भवन कुरुद बी.टी.सी.आई.ई. भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. मोहम्मद साहिल अंसारी (उम्र 24 वर्ष) की 02 जून 2025 को मरोदा डेम नेवई में नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों (आरबीसी 6-4) के अनुरूप स्व. पूर्णिमा बाई कौशल के पति श्री हेमप्रकाश कौशल को, आकाशीय बिजली से मृत स्व. चन्द्रकला साहू के पति श्री झुमुक लाल साहू को तथा पानी में डूबने से मृत स्व. मोहम्मद साहिल अंसारी की माता श्रीमती मैमुल निशा को 4 लाख-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

About The Author