गांव-गांव पहुंचेंगी शासकीय सेवाएं, 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे सेवा सेतु शिविर
मोहला, 21 सितंबर 2026/sns/- जिले के ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन अब शिविरों के जरिए गांवों तक पहुंचेगा। छत्तीसगढ़ शासन के जारी निर्देशों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक तीनों विकासखंडों के अलग-अलग क्लस्टरों में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों की मौके पर ही पात्रता जांच, आवेदन पंजीयन और योजनाओं में नामांकन एवं स्वीकृति की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत आयोजित शिविरों के लिए संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नोडल अधिकारी होंगे, जबकि संबंधित विभागों के जिला अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी एवं शिविर प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।
- अलग-अलग विकासखंडों में होंगे शिविर, 1 अक्टूबर को तीन स्थानों पर शिविर
1 अक्टूबर, गुरुवार को मानपुर विकासखंड के वासड़ी में शिविर आयोजित होगा। इसमें मारी, भोजटोला, वासड़ी, पाटनवाड़वी, पाटनखास, मरकाटोला, करमरी, मंडावीटोला, सांगली, मडियानवाड़वी और उरवाही सहित 11 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इसी प्रकार मानपुर में कोराचा, मानपुर, ख्वासफड़की, तोलूम, पानाबरस, ढब्बा, तेरेगांव, कनेली, बसेली, कंदाड़ी, कोहका, हलोरा, ईरागांव और तुमडीकसा सहित 14 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर आयोजित होगा। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के भड़सेना में भी शिविर होगा। इसमें पीपरखार, केकतीटोला, सेमरबांधा, सोनसायटोला, मोंगरा, भड़सेना, परसाटोला, बिहरीकला, गौलीटोला, बागनारा, गोपलिनचुवा, करमतरा और आडेझर सहित 13 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
- 2 अक्टूबर को खड़खड़ी और मोहभट्ठा में शिविर
2 अक्टूबर, शुक्रवार को अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम खड़खड़ी में शिविर होगा। इसमें विचारपुर, चिल्हाटी, कोरवाटोला, मिरचे, मुडपार, टाटेकसा, खुर्सीटिकुल, ओटेबांधा, पेंदलकुही, कुसुमकसा, झिटिया, खड़खड़ी, तिरपेमेटा और हालमकोड़ो सहित 14 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इसी दिन मोहला विकासखंड के ग्राम मोहभट्ठा में शिविर लगाया जाएगा। इसमें कुम्हली, गिधाली, अड़मागोंदी, ककईपार, मटेवा, शेरपार, मुकादाह, मोहभट्ठा, हर्राटोला, कंगलूटोला और गोटाटोला सहित 11 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
- 3 अक्टूबर को तीन विकासखंडों में आयोजन
3 अक्टूबर, शनिवार को अंबागढ़ चौकी विकासखंड के मुरेटीटोला में शिविर लगेगा। इसमें देववाड़वी, अरजकुंड, भर्रीटोला, कौड़ीकसा, देवरसूर, मुरेटीटोला, तारमटोला, नीचेकोहड़ा, कुदुरघोड़ा और दोड़के सहित 10 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
मानपुर विकासखंड के भर्रीटोला में आयोजित शिविर में कहगांव, भर्रीटोला, कहडबरी, सिवनी, ढोढरी, घोटिया, चवेला, फुलकोडो, भावसा, उमरपाल, टोहे, मरकेली, परालझरी, कोतरी और नेड़गांव सहित 15 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
मोहला विकासखंड के डुमरटोला में आयोजित शिविर में आमाडुला, जोबटोला, सोमाटोला, दनगढ़, बोगाटोला, मचांदूर, पिडिंगपार, बिरझुटोला, कोडेमरा, मोतीपुर, पुत्तरगोंदीकला, डुमरटोला और मुनगाडीह सहित 13 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
- 5 अक्टूबर को तीन स्थानों पर शिविर
5 अक्टूबर, सोमवार को मानपुर विकासखंड के औंधी में शिविर होगा। इसमें साल्हेभट्टी, औंधी, बागडोगरी, बोड़ेगांव, नवागांव, गड़डोमी, पेंदोड़ी, सरखेड़ा, मोरचुल, जामड़ी, सीतागांव, हलांजूर, मदनवाड़ा, कारेकट्टा और हुरेली सहित 15 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के आमाटोला में लाताकोड़ो, रेंगाकठेरा, डोंगरगांव, रेनूटोला, बिटाल, जोरातराई, जादूटोला, कौडूटोला, चिखली, ढाटूटोला, खुर्सीपार, मांगाटोला, बांधाबाजार और गुण्डरदेही सहित 17 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर होगा।
मोहला विकासखंड के आलकन्हार में भी शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें रानाटोला, घावड़ेटोला, मरारटोला, तेलीटोला, आलकन्हार, चापाटोला, देवरसूर, रेंगाकठेरा, कोर्रामटोला और पांडरवानी सहित 10 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
- 6 अक्टूबर को दाउटोला और टाउन हॉल में आयोजन
6 अक्टूबर को अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम दाउटोला में शिविर आयोजित होगा। इसमें गोर्राटोला, आतरगांव, पांगरी, बुटाकसा, कैसला, छछानपाहरी, बहोरनभेड़ी, दाउटोला, आटरा, धुहाड़बरी, हितागुटा, ब्राम्हणभेड़ी, सांगली, मचांदुर और कोटरा सहित 15 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
इसी दिन अंबागढ़ चौकी स्थित टाउन हॉल में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।
- 7 अक्टूबर को मोहला और दिघवाड़ी में शिविर
7 अक्टूबर, बुधवार को मोहला विकासखंड के मोहला में शिविर होगा। इसमें मरकाटोला, धोबेदण्ड, कदाड़ी, कनेरी, रामगढ़, मोहला, पेंदाकोड़ो, मड़ियापार, कुल्हारदोह, कुंजामटोला, विजयपुर, माडिंगपिडिंग और भूर्सा सहित संबंधित ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
मानपुर विकासखंड के दिघवाड़ी में आयोजित शिविर में खरदी, खड़गांव, बोरिया, मोकासा, हथरा, मुरारगोटा, दोरबा, कोसमी, कमकासूर, जक्के, दिघवाड़ी, मांडरी, कुम्हारी, डोकला, सरोली और मिचगांव सहित ग्राम पंचायतें शामिल होंगी।
- मिलेगी योजनाओं की जानकारी,सेवा सेतु, आधार और स्वास्थ्य के लिए अलग स्टॉल
प्रत्येक शिविर स्थल पर संबंधित विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं, सेवाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविरों में आवेदन पंजीयन एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सेवा सेतु पोर्टल, आधार सेवा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पृथक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे।