प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना: नन्हें बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में निभा रही भूमिका

मुंगेली, 22 सितंबर 2026/sns/-  महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके नन्हें बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में ग्राम रामगढ़ निवासी श्रीमती जयश्री भास्कर को भी इस योजना का लाभ मिला है। उन्हें योजना के तहत 06 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने जयश्री भास्कर के लिए मातृत्व के दौरान आवश्यक जरूरतों को पूरा करना आसान बनाया। प्राप्त राशि से वह अपने और अपने बच्चे के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा आवश्यक जरूरतों पर खर्च कर सकीं। आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को भी राहत मिली और बच्चे की देखभाल बेहतर तरीके से करने में सुविधा हुई।
जयश्री भास्कर के लिए योजना का लाभ आर्थिक सहायता के साथ मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में भरोसे और संबल का माध्यम बना। उनका कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे समय में शासन की ओर से मिली सहायता काफी उपयोगी साबित हुई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व लाभ प्रदान करने के साथ मां एवं बच्चे के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना का लाभ मिलने पर श्रीमती जयश्री भास्कर ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को मातृत्व के दौरान जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद दी है। यह सहायता उनके लिए अपने बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए उपयोगी साबित हुई।

About The Author