रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय में प्रवेश शुरू
रायगढ़, 22 सितम्बर 2026/sns/- रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय में शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी), कथक नृत्य, लोक संगीत, हिन्दी और अंग्रेजी विषयों में अध्ययन की सुविधा होगी। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश पंजीयन फार्म किरोड़ीमल शासकीय पीजी महाविद्यालय रायगढ़ से प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। पंजीयन फार्म जिले की वेबसाइट raigarh.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ.आनंद शर्मा के मोबाइल नंबर 9827897200 पर संपर्क किया जा सकता है।