सीएम साय के प्रवास के दौरान हेलीपैड, रामलीला मैदान, सर्किट हाउस व खर्रा घाट के 3 कि.मी. क्षेत्र में ड्रोन प्रतिबंधित

सीएम साय के प्रवास के दौरान हेलीपैड, रामलीला मैदान, सर्किट हाउस व खर्रा घाट के 3 कि.मी. क्षेत्र में ड्रोन प्रतिबंधित

रायगढ़, 22 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के 23 एवं 24 सितंबर को रायगढ़ प्रवास को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने हेलीपैड एवं प्रमुख कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार जिंदल एयरपोर्ट स्थित हेलीपैड, रामलीला मैदान, सर्किट हाउस एवं खर्रा घाट के आसपास 3 किलोमीटर के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की 23 सितंबर को जिंदल एयरपोर्ट, टैक्सी वे, रायगढ़ स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग तथा 24 सितंबर को उड़ान प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त हेलीपैड स्थल टेकऑफ के लिए सुरक्षित एवं उपयुक्त है।
मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जिंदल एयरपोर्ट, अग्रोहा धाम ढिमरापुर, ग्राम भोजपल्ली, रामलीला मैदान, सर्किट हाउस, मोती महल एवं खर्रा घाट में प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से नो-ड्रोन जोन के आदेश का पालन करने की अपील की है।

About The Author