रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 4 पहुंचकर की विकास कार्यों की समीक्षा

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 4 पहुंचकर की विकास कार्यों की समीक्षा

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 अधिकारियों को अब तक निर्देशानुसार रायपुर दक्षिण विधायक निधि के विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव नहीं बनाये जाने पर जमकर फटकार लगायी और अगले 15 दिनों के भीतर विधायक निधि के सभी स्वीकृत कार्यों हेतु निविदा बुलवाने के सख्त निर्देश दिए

दक्षिण विधायक ने लचर सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने और बार – बार सड़कों को खोदा जाना तत्काल बंद करने के कड़े निर्देश दिए

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 4 कार्यालय पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक निधि के स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा की और अब तक निर्देशानुसार रायपुर दक्षिण विधायक निधि के स्वीकृत विकास कार्य दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन 4 के अंतर्गत वार्डो में प्रारम्भ नहीं किये जाने पर जोन 4 के सम्बंधित अधिकारियों की इसमें सुस्त कार्यप्रणाली पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर फटकार लगायी और अगले 15 दिनों के भीतर नियमानुसार निविदा सभी स्वीकृत विकास कार्य करवाने दक्षिण विधायक निधि के नवीन विकास कार्य प्रारम्भ करवाने नियमों के अंतर्गत निविदा बुलवाकर कार्रवाई करने और सभी स्वीकृत नए विकास कार्यों को प्राथमिकता से प्रारम्भ करने के सख्त निर्देश नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी और कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह को दिए.
रायपुर दक्षिण विधायक ने नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर के मध्य क्षेत्र के वार्डो की वर्तमान सफाई व्यवस्था को लचर बताया और सफाई व्यवस्था सभी वार्डो में तत्काल सुधारने का कार्य वार्डो में पार्षदों के साथ घूमकर और जनता के मध्य जाकर जनसमस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण करवाकर किया जाना सुनिश्चित करने सभी जोन अधिकारियों को कड़ाई के साथ निर्देशित किया.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने वार्डो में पाईप लाइन सुधार और केबल डालने के नाम पर बार – बार सड़कों को खोदा जाना तत्काल बंद करवाकर सुव्यवस्थित योजना बनाकर कार्य करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी के नगर निगम जोन 4 कार्यालय पहुंचने पर बुके देकर पार्षदों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक में नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्री अमर गिदवानी, श्रीमती संजना हियाल, पार्षद श्री अजय साहू, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित नगर निगम जोन 4 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही.

About The Author