नगर भवन पलारी में 42 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित

बलौदाबाजार, 22 सितम्बर 2026/sn/- सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर भवन पलारी में 42 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, स्प्लिंट ऑन द स्पॉट चिन्हांकित किए दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरण एवं फिटिंग कर सामग्री प्रदान की गई।
इसके साथ ही सहायक उपकरणों हेतु मोट्राइज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हील चेयर आदि के लिए प्रदाय किये जाने हेतु चिन्हांकन एवं मुल्याकंन भी किया गया।

शिविर मे  कुल 187 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 104 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने हेतु पंजीयन एवं 118 हितग्राहियों का युडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। सभी दिव्यांगजनों के लिए आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, चिकित्सा सूविधा एवं अन्य सुविधा एक ही जगह एक ही शिविर में एक साथ प्रदान की गई।
जनपद अध्यक्ष पलारी सविता यादव के द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई।

आगामी शिविर 23 सितम्बर को जनपद पंचायत सभाकक्ष सिमगा, 24 सितम्बर को कसडोल विकासखण्ड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल कसडोल एवं 25 सितम्बर को बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत जनपद पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में आयोजित की जायेगी।

शिविर में जनपद सदस्य उमेश यदु, अश्वनी रजक, जनार्दन वर्मा, बिपिन बिहारी वर्मा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, नंदकुमार वर्मा, पवन वर्मा, एसडीएम पलारी दीपक निकुंज, उप संचालक समाज कल्याण  सिनीवाली गोयल, सीईओ जनपद पंचायत पलारी पंकज देव एवं चिन्हांकन, मापन हेतु एल्मिको टीम उपस्थित रहे।

About The Author