गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान हेतु अनुशंसाएं आमंत्रित

कोरबा, 22 सितंबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सर्वोत्तम खिलड़ियों को दिये जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान एवं राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिये जाने वाले महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। गुण्डाधूर सम्मान एक खिलाड़ी या एक दल तथा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रतिवर्ष एक खिलाड़ी को दिया जाता है। प्रत्येक अलंकरण में राशि रूपये एक लाख नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
गुण्डाधूर सम्मान हेतु चयन का मापदण्ड-
गुण्डाधूर सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ियों को दिये जायेंगे, जिन्होेंने वर्ष 2025-26 (विगत वर्ष) में ऐसे खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण हेतु विचार क्षेत्र में लिया जाता है, के सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान हेतु चयन का मापदण्ड-
महाराजा प्रवीरचंद्र सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ियों को दिये जायेंगे, जिन्होेंने वर्ष 2025-26 (विगत वर्ष) में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) या राष्ट्रीय खेलों में, छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक, या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
उपरोक्त दोनों सम्मान के लिये उन खिलाड़ियों की उपलब्धियांे पर विचार किया जायेगा, जो छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी है या उपलब्धि वर्ष एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य की किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था में नियमित अध्ययनरत है या उपलब्धि वर्ष एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय/अर्द्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम में निरंतर कार्यरत है। यह सम्मान पुरूष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों के लिये सम्मिलित रूप से होगा अर्थात उपलब्धियों की तुलना सम्मिलित रूप से की जायेगी। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है। विभागीय वैबसाईट ;डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू..स्पोर्टसवाईडब्ल्यू.सीजी.जीओवी.इनद्ध में आवेदन केवल ऑनलाईन के माध्यम से ही स्वीकार किया जायेगा।

About The Author