सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 से 25 सितंबर तक होंगे विभिन्न सेवा कार्य
मोहला, 22 सितंबर 2026/sns/-जिले में जनभागीदारी के माध्यम से सेवा कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 से 25 सितंबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के सेवा मेरा योगदान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, योग-ध्यान, रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को 10 बजे से अंबागढ़ चौकी के मोंगरा बैराज उद्यान परिसर में सफाई, वृक्षारोपण के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 24 सितंबर को मोहला में योग एवं ध्यान सत्र तथा 25 सितंबर को मोहला में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।