जिले में सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के संविदा पदों पर भर्ती हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 24 सितम्बर 2026/sns/- विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) अंतर्गत जनपद पंचायत स्तर के रिक्त संविदा पदों सहायक प्रोग्रामर- 02 पद एवं लेखापाल-07 पद पर भर्ती किया जाना है। वांछित शैक्षणिक योग्यता एवं अर्हता के आधार पर विहित नियम एवं शर्तों के अधीन इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारत प्रारूप में आवेदन पत्र 10 अक्टूबर 2026 को 05ः30 बजे तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा के नाम से पंजीकृत डाक /स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी जिले की अधिकारिक वेबसाईट www.surguja.cg@nic.in पर देख सकते है। आवेदन प्रारूप कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा एवं जिले के समस्त जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं नियमानुसार आवेदन पत्र कार्यालय को प्रेषित कर सकते है।