कसडोल में दिव्यांगजन, चिन्हांकन सह वितरण शिविर का आयोजन
बलौदाबाजार, 24 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत् जनपद पंचायत अंतर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल कसडोल में दिव्यांगजनों हेतु चिन्हांकन प्रमाणीकरण एवं ऑन द स्पॉट कृत्रिम अंग,कैलिपर्स एवं स्प्लिंट वितरण शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल 186 दिव्यांगों का पंजीयन एवं 56 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और कैलिपर्स निर्माण कर वितरण किया गया तथा 68 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन किया गया।
इस निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर मे बड़ी संख्या मे उपस्थित दिब्यांगजनों के कृत्रिम अंग निर्माण हेतु एलिम्को टीम द्वारा चिन्हांकन एवं माप लिया गया। इसके साथ ही पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ.सनम जांगड़े ने नशामुक्त अभियान के तहत् नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई ।
शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश साहू, उपाध्यक्ष सत्यभामा साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत देवानंद नायक, सुदीप मानिकपुरी, ज़ीवर्धन बरिहा, एसडीएम रामरतन दुबे, सीईओ कमलेश साहू, उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल,मापन हेतु एल्मिको टीम उपस्थित रहें।