सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्र कोहड़िया चारापारा में आज

कोरबा, 24 सितंबर 2026/sns/-
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी से विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख रूप से सुपोषण चौपाल, न्यौता भोज, मातृ संवाद तथा मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।
इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से आंगनबाड़ी केंद्र, कोहड़िया चारपारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गई है कि वे उक्त खाद्य पदार्थ को अपने प्रतिष्ठान अथवा परिसर में भंडारित एवं विक्रय न करें। यदि उक्त बैच का खाद्य पदार्थ उपलब्ध है, तो संबंधित आपूर्तिकर्ता अथवा विनिर्माता फर्म से संपर्क कर उत्पाद को वापस (रिकॉल) कराया जाए।
जनस्वास्थ्य की दृष्टि से खाद्य कारोबारियों एवं आम नागरिकों से अपील है कि वे प्रतिबंधित ‘विबा एगलेस मेयोनेज’, बैच क्रमांक के-182 का उपयोग अथवा विक्रय न करें तथा इसकी उपलब्धता की स्थिति में संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सूचित करें।

About The Author