कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर पथरी डीह में NDRF का सफल रेस्क्यू अभियान

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर पथरी डीह में NDRF का सफल रेस्क्यू अभियान

बाढ़ में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला, प्रशासन और स्थानीय अमले के समन्वय से चला बचाव अभियान

रायपुर, 27 सितंबर 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में पथरी डीह में बाढ़ के बीच फंसे 14 लोगों को NDRF की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद NDRF की टीम ने तत्परता और समन्वय के साथ अभियान चलाया। प्रशासन, पंचायत अमले एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से सभी 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री आशीष केशरवानी, तहसीलदार धरसीवां श्री राजकुमार साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्री तेजराम निषाद, ग्राम पंचायत सचिव श्री ब्रजेश एवं सब इंजीनियर श्री प्रदीप साहू मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

अभियान में जनपद प्रतिनिधि श्री ईश्वर निषाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने स्थानीय स्तर पर लगातार समन्वय स्थापित करने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा NDRF की टीम को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा भोजन, पेयजल, दवाइयों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

About The Author