सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सुकमा ब्रेकिंग
सुकमा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सुकमा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और राहत केंद्रों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री श्री साय सुकमा एवं जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की जानकारी लेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत एवं बचाव कार्यों तथा उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी लेंगे।