बी.टी.आई.मैदान पर वरिष्ठ नागरिक खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,इसमें सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर फोरम रायपुर के पुरुषों एवम महिलाओं ने भाग लिया,

प्रेस नोट
आज 28 सितम्बर 2026 को सुबह 9.00 बजे से समाज कल्याण विभाग रायपुर द्वारा
बी.टी.आई.मैदान पर वरिष्ठ नागरिक खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,इसमें सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर फोरम रायपुर के पुरुषों एवम महिलाओं ने भाग लिया,
इस खेलकूद कार्यक्रम मे ,कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़,तेज चाल, गोला फेंक, टेनिस बाॅल थ्रो, मटका फोड़,रस्सा खींच आदि में महिलाओ एवम पुरूषों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
समाज कल्याण विभाग रायपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों ने शासन की
तरफ से जिम्मेदारी पूर्वक वरिष्ठ नागरिकों के लिये चाय,पानी,नाश्ता ,बैठने की बहुत अच्छी व्यवस्था की गयी थी,
फोरम के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष सं.सचिव एवम कार्यकारिणी ने समाज कल्याण विभाग रायपुर का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित
किया।,खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रत्याशियों का सम्मान राज्य शासन, समाज कल्याण विभाग रायपुर द्वारा किया जायेगा
राज्य के मुख्य मंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी का फोरम के अध्यक्ष के नाते हम सभी की तरफ से धन्यवाद देता हूँ
प्रकाश सुरावधनीवार अध्यक्ष सी.सि.वेलफेयर फोरम रायपुर

About The Author