कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक

राज्योत्सव एवं वृद्धजन दिवस की तैयारियों की समीक्षा, डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत लक्ष्य के निर्देश

रायपुर, 29 सितंबर 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि अविवादित खाता विभाजन, विवादित/अविवादित नामांतरण के दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। साथ ही किसान पंजीयन और पीजी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीसी 6(4) के सभी प्रकरणों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति परखी और फील्ड स्तर पर शत-प्रतिशत सर्वे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) के कार्यों की भी समीक्षा की।बैठक में अंतर विभागीय एनओसी से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ सिंह ने 1 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं आगामी राज्योत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर एवं एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author