अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित
राजनांदगांव, 30 सितम्बर 2026/sns/-अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव द्वारा 1 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव शहर के भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वृद्धजनों के लिए खेल सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा समारोह में नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।