एक छत पर मिलने वाली सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें- राजस्व मंत्री श्री वर्मा
बलौदाबाजार, 1 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार को जिले मे ब्लॉक स्तरीय सेवा सेतु शिविर प्रारम्भ हुआ। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे नवीन कृषि उपज मण्डी परिसर बलौदाबाजार मे आयोजित सेवा सेतु शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभाग अंतर्गत योजनाओं के 3888 हितग्राहियों को सामग्री,चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। शिविर मे विभिन्न समस्याओ औऱ मांगो से समाबंधित 736आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 614 का मौक़े ओर ही निराकरण किया गया।
शिविर को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का भी आयोजन किया जा रहा जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर एवं अंतिम पंक्ति तक़ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस शिविर मे एक छत के नीचे सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए है औऱ जिला अधिकारी भी उपस्थित है,ऐसे अवसर का लाभ अधिक से अधिक लोग उठायें। उन्होंने कहा कि मुख्य्मंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारंटी को शतप्रतिशत लागू किया है। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओ को हर महीना एक हजार रुपए उनके खाते मे जमा हो रहा है,दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत पात्र मजदूर को सालाना 10 हजार रुपए दिया जा रहा है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशानुसर सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के हर ब्लॉक मे एक शिविर आयोजित होग़ा। जिला प्रशासन केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनों का लाभ हर पात्र हितग्राही तक़ पहुँचाने प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दान उत्सव रथ के लिये सामग्री दान की एवं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दान उत्सव रथ गांव -गांव पहुंचेगी इच्छुक व्यक्ति कोई भी वस्तु दान कर सकेंगे जिसे जरुरतमंदो को प्रदाय की जाएगी। दान उत्सव मे बढ़ चढ़कर सहभागिता कर दान करने की अपील की गई।
बुजुर्गो का पहनाया नजर का चश्मा-राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने शिविर मे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो एवं मेगा हेल्थ कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ्य विभाग के स्टॉल मे कई बुजुर्गो को नजर का चश्मा पहनाकर उनके चेहरे मे मुस्कान लाये। उन्होंने कई स्टॉलो मे हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल,उपाध्यक्ष पवन वर्मा,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन वर्मा,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,एसपी गौरव राय,डीएफओ पंकज कमल,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।