सेवा सेतु अभियान के तहत वीर सावरकर भवन में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित

कवर्धा, 01 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत आज 1 अक्टूबर 2026 को वीर सावरकर भवन, कवर्धा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री चेतन साहू के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सामग्री, प्रमाण पत्र एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान कुल 437 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, नगर पालिका परिषद कवर्धा के उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, श्री पंचराम कोसले, पार्षद श्री अजय ठाकुर सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
शिविर में जनपद पंचायत कवर्धा द्वारा 5 हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र तथा 25 हितग्राहियों को वीबी-जी राम जी के अंतर्गत जॉब कार्ड वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को स्प्रेयर एवं 10 हितग्राहियों को जैविक खाद का वितरण किया गया। मछली पालन विभाग द्वारा 1 हितग्राही को आइस बॉक्स तथा 2 हितग्राहियों को जाल एवं 1 मन ढाई जाल का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को सब्जी बीज वितरित किए गए। खाद्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।
नगर पालिका परिषद द्वारा 3 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र तथा 2 हितग्राहियों को मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत 80 हितग्राहियों को पट्टा अधिकार पत्र, 10 हितग्राहियों को किसान किताब, 5 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, 12 हितग्राहियों को निवास प्रमाण पत्र तथा 20 हितग्राहियों को आय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर में इसके अतिरिक्त 10 हितग्राहियों के आधार कार्ड, 8 हितग्राहियों को आरटीओ लाइसेंस, 24 हितग्राहियों को पशु चिकित्सा शिविर की सेवाएं तथा 45 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को श्रम कार्ड उपलब्ध कराया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिविर में 150 पौधों का वितरण भी किया गया।
सेवा सेतु अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए नागरिकों की समस्याओं का निराकरण एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

About The Author