जिला पंचायत परिसर में ‘एक घंटा, एक साथ’ सामुदायिक श्रमदान जन प्रतिनिधियों
रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/sns/- स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत रायगढ़ परिसर में ‘एक घंटा, एक साथ’ सामुदायिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 8 से 9 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई में श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। सामूहिक श्रमदान के दौरान जिला पंचायत परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्य में सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं व्यवस्थित परिसर बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित व्यवहार का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती सुषमा खलखो, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी, उप संचालक पंचायत, प्रशासनिक अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, समाज कल्याण विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रमदान में सहभागिता की।