राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर
अम्बिकापुर, 02 अक्टूबर 2026/sns/- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव सहित उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।