राजमिस्त्री प्रशिक्षण से हुनर को मिला नया मुकाम, श्रीचंद्रभान चौरे बने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
मोहला, 2 अक्टूबर 2026/sns/- शासन की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी पहल का लाभ विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम खड़खड़ी निवासी श्रीचंद्रभान चौरे को मिला।
ग्राम खड़खड़ी में आरसेटी के माध्यम से आयोजित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीचंद्रभान चौरे ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्धारित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने राजमिस्त्री कार्य से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल हासिल किए, जिससे उन्हें अपने हुनर को रोजगार के अवसर में बदलने का मार्ग मिला।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद आयोजित शिविर में श्रीचंद्रभान चौरे को राजमिस्त्री प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से उनके कौशल में वृद्धि हुई है और उन्हें आगे आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास मिला है।
श्री चंद्रभान चौरे की यह सेवा की कहानी बताती है कि सेवा संकल्प अभियान एवं शासन की कौशल विकास केंद्रित जनकल्याणकारी पहलें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रशिक्षण, हुनर और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं। प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल उनके लिए आजीविका का नया आधार बनने के साथ-साथ बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
श्री चंद्रभान चौरे ने इस अवसर पर शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराकर युवाओं को हुनरमंद बनाने की यह पहल उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने प्रशिक्षण प्रदान करने वाले आरसेटी के प्रशिक्षकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा मिली है।