सेवा सेतु शिविर में मिला नलकूप स्वीकृति पत्र, मोतीराम को मिला सिंचाई का अतिरिक्त साधन

मोहला, 2 अक्टूबर 2026/sns/- शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में सेवा संकल्प अभियान महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा हैं। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम दकोटोला निवासी कृषक श्री मोतीराम ने खेती-किसानी के लिए सिंचाई सुविधा की आवश्यकता को देखते हुए शासन द्वारा आयोजित शिविर में नलकूप खनन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। उनके आवेदन पर प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम खड़खड़ी में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में श्री मोतीराम को नलकूप खनन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। स्वीकृति पत्र मिलने से कृषक के परिवार में खुशी का माहौल है, क्योंकि कि अब उन्हें अपनी कृषि भूमि के सिंचाई का अतिरिक्त साधन उपलब्ध होने से कृषि कार्य में आसानी होगी। नलकूप स्वीकृति मिलने पर श्री मोतीराम ने बताया कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से खेती-किसानी में काफी सहूलियत होगी। पर्याप्त पानी की उपलब्धता से वे अपनी कृषि भूमि में फसलों की बेहतर देखभाल कर सकेंगे और मौसम पर निर्भरता कम होने के साथ फसल उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि से होने वाली आय में सुधार होगा। इससे परिवार की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। श्री मोतीराम ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होने और सेवा सेतु अभियान शिविर में नलकूप खनन की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author