कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 6 अक्टूबर को होगी काउंसलिंग

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यार्थी उड़ान योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके पालकों की काउंसलिंग 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का आयोजन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला रायगढ़ कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। चयनित विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के दौरान कक्षा 4वीं एवं कक्षा 5वीं की अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित तिथि और समय पर विद्यार्थी या पालक के उपस्थित नहीं होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित की होगी।

About The Author