कृषक उन्नति योजना: 3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर नील बारले को मिली बेहतर आय
मुंगेली, 03 अक्टूबर 2026/sns/- कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान उत्पादक किसानों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ खेती-किसानी को आर्थिक मजबूती मिल रही है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम कोहड़िया निवासी कृषक नील बारले भी इसका लाभ लेकर अपनी कृषि गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके पास तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे लगभग 60 क्विंटल से अधिक धान का उत्पादन करते हैं। कृषक नील कुमार बारले ने बताया कि वे अपनी धान की उपज को धान खरीदी केन्द्र में कृषक उन्नति योजना के तहत 3,100 प्रति क्विंटल की दर एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से विक्रय करते हैं। इससे उन्हें अपनी कृषि उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है और खेती से होने वाली आय को मजबूती मिल रही है।
नील बारले ने बताया कि धान की उपज का निर्धारित दर पर विक्रय होने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने शासन की किसान हितैषी योजनाओं को उपयोगी बताते हुए कहा कि समर्थन एवं बेहतर मूल्य से किसानों को खेती की लागत और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहारा मिलता है। उन्होंने बताया कि धान की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि संबंधी जरूरतों सहित परिवार की आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने में करते हैं। बेहतर मूल्य मिलने से किसानों में खेती के प्रति भरोसा और उत्साह बढ़ता है। नील बारले ने कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं और धान के बेहतर मूल्य को किसानों के लिए उपयोगी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।