सेक्टर गुढ़ियारी के मच्छी-02 आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित : महापौर श्रीमती मीनल चौबे हुईं शामिल

सेक्टर गुढ़ियारी के मच्छी-02 आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित : महापौर श्रीमती मीनल चौबे हुईं शामिल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की पूरी सुविधा के साथ देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है : महापौर श्रीमती मीनल चौबे

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुढ़ियारी सेक्टर के मच्छी-02 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महापौर श्रीमती मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

उन्होंने अपने उद्बोधन कहा कि छोटे बच्चों की माताएं अपने बच्चों को आंगनबाड़ी में भेजकर निश्चिंत होकर अपने काम पर जाती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा पूरी सुविधा के साथ बच्चों की देखभाल की जाती है और उन्हें प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है।

आयोजन में 5 गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। 6 माह के 8 बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया एवं 8 स्वस्थ शिशुओं को महापौर जी के हाथों से वस्त्र वितरण कराया गया।

सभी अतिथियों द्वारा व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और गर्भवती माताओं को आशीर्वचन दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों को पौष्टिक व्यंजन स्वल्पाहार के रूप में कराया गया।

कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष एवं पार्षद श्री गज्जू साहू, वार्ड पार्षद श्री राजेश देवांगन, पार्षद श्री सोहन लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सेक्टर सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

About The Author