RPF बैंड की मनमोहक प्रस्तुति से गूंजा भारत माता चौक, कल विवेकानंद सरोवर में होगा आयोजन

RPF बैंड की मनमोहक प्रस्तुति से गूंजा भारत माता चौक, कल विवेकानंद सरोवर में होगा आयोजन

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026। रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में 01 से 08 अक्टूबर तक विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बैंड प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 03 अक्टूबर को भारत माता चौक, रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा सायं 4:30 से 5:30 बजे तक संगीतमय प्रस्तुति दी गई। बैंड द्वारा विभिन्न लोकप्रिय एवं देशभक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत की गईं, जिसका उपस्थित नागरिकों एवं राहगीरों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य RPF की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना है।

इसी श्रृंखला में कल 04 अक्टूबर 2026 को विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब), रायपुर में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक रेलवे सुरक्षा बल के ब्रास एवं पाइप बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

About The Author