आंगन मिलन उत्सव बना सेवा और सम्मान का संगम

सुकमा, 04 अक्टुबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में आयोजित आंगन मिलन उत्सव ने सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया। जिले के 625 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में 16,120 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और सुपोषण दूतों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
अभियान के समापन अवसर पर 1 अक्टूबर को विवेकानंद हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा देने वाली 55 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं सुपोषण दूतों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 20 हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिल रही पोषण, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को बताया। उनके अनुभवों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्रामीण अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रेखांकित किया।
आंगन मिलन उत्सव ने समुदाय और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच संवाद एवं विश्वास को और मजबूत किया। अभियान के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, देखभाल और जागरूकता को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने के साथ सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी प्रोत्साहित किया गया। जिलेभर में व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान की मूल भावनाकृसमर्पण, सहभागिता और जनसेवाकृको सशक्त रूप से सामने लाने में सफल रहा।

About The Author