खेलेंगे सितारे, चमकेगा छत्तीसगढ़, बस्तर में छिड़ेगा खेलों का महासंग्राम
सुकमा, 02 अक्टुबर 2026/sns/-छत्तीसगढ़ शासन के बहुप्रतीक्षित बस्तर ओलंपिक 2026 का आगाज होने जा रहा है। “हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान” की थीम के साथ आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में बस्तर की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा। 1 से 30 अक्टूबर तक पंजीयन कराया जा सकेगा।
11 खेल, हजारों उम्मीदें
एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, वॉलीबॉल और खो-खो सहित 11 खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष के जूनियर तथा सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे।
विकासखंड से संभाग तक होगा मुकाबला
प्रतियोगिताओं का पहला चरण 1 से 13 नवंबर तक विकासखंड स्तर, दूसरा चरण 16 से 25 नवंबर तक जिला स्तर और अंतिम चरण 7 से 11 दिसंबर तक संभाग स्तर पर होगा। मोबाइल लिंक या क्यूआर कोड के जरिए पंजीयन की सुविधा दी गई है और आधार कार्ड नंबर अनिवार्य रहेगा।
खेल के मैदान से बनेगी बस्तर की नई पहचान
बस्तर ओलंपिक स्थानीय युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को नई पहचान देने का मंच बनेगा। खेल मैदानों में उतरने वाली प्रतिभाओं की नजर अब अगले पड़ाव पर होगीकृअपना दम दिखाने और बस्तर का नाम रोशन करने पर।